आजादी का अमृत तो पी लिया, अब महंगा दूध भी पी लो, 17 अगस्त से अमूल और मदर डेयरी का होगा दूध महंगा
कल 15 अगस्त को देशभर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। इसके साथ ही देशवासियों को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भविष्य के भारत का अमृत भी पिला दिया। अब महंगाई की मार भी झेल लो और कल से महंगा दूध भी पी लो। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मदर डेयरी और अमूल का दूध दो रुपये महंगा मिलेगा। ये कीमत रात 12 बजे के बाद 17 अगस्त से लागू हो जाएंगी। मदर डेयरी के दूध अब 2 रुपये महंगे मिलेंगे। नई कीमतों के मुताबिक, फुल क्रीम दूध की कीमत 59 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। टोंड दूध की कीमत बढ़कर 51 रुपये और डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। गाय के दूध की कीमत 53 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। मदर डेयरी के थोक वेंडेड दूध (टोकन दूध) की कीमत 46 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 48 रुपये कर दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)इसके साथ ही पूरे भारत में 17 अगस्त से अमूल के दूध महंगे हो जाएंगे। अब 500 ml अमूल गोल्ड की कीमत 31 रुपए हो जाएगी। अमूल ताजा के 500 ml के पैकेट अब ग्राहकों को 25 रुपए में मिलेंगे और 500 ml के अमूल शक्ति का पैकेट 28 रुपए में मिलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इससे पहले मदर डेयरी ने 6 मार्च को दूध की कीमतों में दो रुपये लीटर की बढ़ोतरी की थी। मदर डेयरी का कहना है कि सभी वस्तुओं के दामों में इजाफा हुआ है, इसलिए किसानों से कच्चा दूध महंगा मिल रहा हैं। इससे पहले अमूल कंपनी ने 1 मार्च 2022 को भी दूध की कीमतों में 2 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)



