Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंडः नौ और दस दिसंबर को देहरादून में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

उत्तराखंड में विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर अब असमंजस खत्म हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल साफ किया है कि आगामी नौ व दस दिसंबर को सत्र देहरादून में ही आयोजित किया जाएगा।

उत्तराखंड में विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर अब असमंजस खत्म हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल साफ किया है कि आगामी नौ व दस दिसंबर को सत्र देहरादून में ही आयोजित किया जाएगा। शीतकालीन सत्र को लेकर संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत एवं नेता प्रतिपक्ष  प्रीतम सिंह के साथ बातचीत करने के बाद ही यह फैसला लिया गया है।
वहीं, कांग्रेस के कई नेता गैरसैंण में सत्र आयोजित करने की पैरवी कर रहे हैं। इन नेताओं को शायद ये पता तक नहीं कि उनकी ही पार्टी के नेता एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने ही अत्यधिक सर्दी के कारण ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र न कराने का आग्रह विधानसभा अध्यक्ष से किया था।
प्रेसवार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि मेरा प्रयास होगा इस सत्र के दौरान आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत भी एक दिन अतिरिक्त चर्चा के लिए रखा जाए। हालांकि यह सब कार्यमंत्रणा की बैठक में तय होगा, लेकिन मेरी इच्छा है कि अमृत महोत्सव को लेकर भी सदन में चर्चा हो।
पिछले दिनों मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र कराने का निर्णय लिया था, जिसे बाद में बदल दिया। उसी दिन इस बात के संकेत मिल गए थे कि सरकार गैरसैंण में सत्र कराने को लेकर दुविधा में है। वहीं नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी जब इसके लिए सुझाव दिया तो सरकार ने मान लिया।