Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

बिजली कर्मियों ने कहा-समाप्त किया जाए कारपोरेट कैडर, लिपिकीय संवर्ग में वरिष्ठता पर निर्धारित हो कामन कैडर

उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ ने यूजीवीएन लिमिटेड में लिपिकीय संवर्ग में कारपोरेट कैडर को समाप्त करने की मांग की। साथ ही मांग की है कि लिपिकीय संवर्ग में वरिष्ठता का निर्धारण कर कॉमन कैडर किया जाए।

उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ ने यूजीवीएन लिमिटेड में लिपिकीय संवर्ग में कारपोरेट कैडर को समाप्त करने की मांग की। साथ ही मांग की है कि लिपिकीय संवर्ग में वरिष्ठता का निर्धारण कर कॉमन कैडर किया जाए। इस संबंध में कर्मचारी नेताओं ने शासन को पत्र भेजकर संगठन की भावनाओं से अवगत कराया।
उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ की ओर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, मुख्य सचिव, संयुक्त सचिव ऊर्जा अनुभाग को पत्र के माध्यम से यूजेवीएन लिमिटेड में लिपिकीय संवर्ग के कॉर्पोरेट कैडर मैं हो रही नियमों की अनदेखी से अवगत कराया। बताया कि 26 नवंबर को कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्मिकों के पद परिवर्तन कर दिए गए। इस पर संगठन लगातार निगम प्रबंधन को अवगत कराता आया है कि लिपिकीय संवर्ग में कॉरपोरेट कैडर में पद परिवर्तन/पदोन्नति करना नियमों के विपरीत है।
उन्होंने कहा कि नियमों के विपरीत जाकर यूजेवीएनएल संगठन को आंदोलन की राह में धकेलने का प्रयास कर रहा है। साथ ही उन्हें न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। संगठन के महामंत्री प्रदीप कंसल ने कहा कि संगठन की मांग है की यूजीवीएन लिमिटेड में लिपिकीय संवर्ग में वरिष्ठता का निर्धारण कर कॉमन कैडर किया जाए। साथ ही कारपोरेट कैडर को समाप्त किया जाए।