Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड मौसमः दो दिन कुमाऊं के चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 14 सितंबर से कई जिलों में होगी बहुत भारी बारिश

उत्तराखंड में रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में 24 घंटे के भीतर कहीं कहीं, अमूमन एक बार बारिश हो रही है। आज यानि की 12 सितंबर और कल 13 सितंबर को कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 14 सितंबर से तीन दिन तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट मौसम विभाग की और से जारी किया गया है। अनुमान है कि आगामी एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद रविवार को देहरादून सूखा ही रह गया। हालांकि दिन भर बादल आसमान में छाए रहे। कभी धूप भी निकलती रही। इसी तरह का मौसम सोमवार 12 सितंबर को भी है। सुबह से ही धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। इसके साथ ही कुमाऊं के नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
कल 13 सितंबर से लेकर 16 सितंबर तक राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 13 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 से 16 सितंबर तक नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऐसे मे संबंधित जिलों में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
सोमवार 12 सितंबर की सुबह 11 बजे देहरादून का तापमान 29 डिग्री के करीब था। इसके करीब इसी पर स्थिर रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। देहरादून में आज बारिश की संभावना कम है। 13 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री तक रहने की संभावना है।