Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 22, 2026

तीन दिन से लापता तीन किशोर के शव खोह नदी से बरामद, कोटद्वार की है घटना

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार क्षेत्र से तीन दिन से लापता तीन किशोर के शव सोमवार की सुबह खोह नदी से बरामद किए गए हैं। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गोविंदनगर निवासी आर्यन, नमो व रौनक एक स्कूटी से निकले थे। शाम तक घर वापस नहीं लौटने के बाद से ही परिजन उनकी खोज कर रहे थे। साथ ही सूचना पुलिस को दी थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जानकारी के मुताबिक कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गोविंदनगर निवासी तीन किशोरों को शुक्रवार सुबह कुंभीचौड़ क्षेत्र में स्कूटी पर जाते देखा गया था। पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग भी तीनों की तलाश में जुटे रहे। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया के नीचे से उनकी स्कूटी भी बरामद कर ली गई थी। माना जा रहा है कि कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी और तीनों युवक स्कूटी समेत पुल से नीचे जा गिरे। 10 सितंबर को हुई बारिश से स्कूटी भी पुल के ठीक नीचे आ गई होगी और तीनों युवक नदी के तेज बहाव में बह गए होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे वन विभाग से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किलोमीटर आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए। इन किशोर की तलाश में पुलिस लगातार आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही थी।