Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 7, 2026

उत्तराखंडः 48 घंटे में सीएम तीरथ की दो जांच रिपोर्ट आइ निगेटिव, अब आइसोलेशन से निकलेंगे बाहर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना से जंग जीत गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना से जंग जीत गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब वह आइसोलेशन से बाहर आ जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने की पुष्टि स्वयं सीएम ने ट्विट कर की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि- बीते 48 घंटों में दो बार मेरी कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। मैं ईश्वर का तथा मेरे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वाले प्रदेशवासियों, शुभचिंतकों और समस्त कार्यकर्ताओं का भी हृदय से आभारी हूँ।
गौरतलब है कि 22 मार्च को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ही अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। साथ ही आनलाइन कामकाज निपटा रहे हैं। उधर, 31 मार्च को उनकी पत्नी डॉ. रश्मि त्यागी रावत को भी अपनी चपेट में ले लिया। वह भी होम आइसोलेशन में हैं।