उत्तराखंड के जंगलों में आग के लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार, समय पर नहीं बनाई कोई नीतिः धस्माना

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग के लिए कांग्रेस पार्टी ने राज्य की भाजपा सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हुए तीरथ सरकार पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि फरवरी मार्च में जब राज्य सरकार व वन विभाग को जंगलों में आग से निपटने की तैयारी करनी थी, तब भाजपा अपने घर में लगी आग पर काबू करने की रणनीती बना रही थी। अभी वो अपने घर में लगी आग को ठीक से काबू भी नहीं कर पाई कि राज्य के जंगल धधक उठे और अप्रैल पहले सप्ताह में स्थितियां इतनी भयावह हो गईं कि राज्य में सैकड़ों हैक्टेयर जंगल जल कर राख हो गए। साथ ही हजारों हैक्टेयर पर खतरा मंडरा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र लकवाग्रस्त हो रखा है। वन विभाग तो कुम्भकर्णीय नींद सो रहा है। धस्माना ने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन की दुर्दशा का अंदाजा तो हाल हो में रिणी जोशीमठ में ऋषि गंगा व धौली गंगा में आई आपदा से ही लगाया जा सकता है। जहां दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक सुरंग में दबे सैकड़ों लोगों के शवों को नही निकाला जा सका है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






