Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

चार हत्याओं के आरोपी को उत्तराखंड एसटीएफ ने गाजियाबाद से दबोचा, 10 हजार रुपये ईनाम था घोषित

उत्तराखंड एसटीएफ ने चार हत्याओं के आरोपी को गाजियाबाद से दबोच लिया। उस पर हरिद्वार पुलिस ने दस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार अफराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत दो साल से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि 14 दिसंबर को एसटीएफ टीम को सूचना मिली कि हरिद्वार जिले के थाना लक्सर क्षेत्र में छह मई 2021 में खेड़ी खुर्द लक्सर में घटित चौहरे हत्याकांड में शामिल अभियुक्त तालिब उर्फ तारीफ पुत्र इंसार निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर मौजूदा समय में डासना गाजियाबाद में नाम बदल कर रह रहा है। इस सूचना के क्रम में एसटीएफ की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उस पर आरोप था कि साथियों के साथ मिलकर उसने खेड़ी खुर्द में 4 लोगों जहीर हसन, मोहमद कैफ, सहजन आलम और हुसैन अहमद निवासी खेड़ी खुर्द की हत्या कर दी थी। अभियक्त तालिब घटना के बाद से ही लगातार फरार था। वह अलग अलग जगह रह रहा था। गिरफ्तारी के इन दिनों वह डासना, गाजियाबाद में जेसीबी चला रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था।

You may have missed