Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

सीबीसी शिमला की दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन, क्विज समेत कई प्रतियोगिता आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आज समापन हो गया। यह प्रदर्शनी भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत शिमला स्थित केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित की गई थी। दूसरे दिन चित्र प्रदर्शनी में शिमला जिला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने बतौर विशेष अतिथि प्रतिभाग किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। प्रदर्शनी के दूसरे दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर मेकिंग, म्यूज़िकल चेयर में प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगिताओं का विषय था केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं। नारा लेखन में संध्या, ममता और सम्भवी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

प्रदर्शनी के अंतिम दिन भारत सरकार की योजनाओं पर आधारित मैगज़ीन न्यू इंडिया समाचार लोगों में मुफ़्त में वितरित की गई। इस दौरान विभागीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही उनका मनोरंजन भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में उज्जवला योजना, मेक इंडिया, जनधन योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, फ़िट इंडिया, आदि विषयों के बारे में जानकारी प्रदर्शित की गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।