Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 27, 2026

उत्तराखंड में सामान्य से अधिक बढ़ा तापमान, देहरादून के स्कूलों में कर दी छुट्टी

वर्ष 2024 में देहरादून में ऐसी परिस्थिति कई बार बनी, जब देहरादून का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। इसके बावजूद तब स्कूलों में छुट्टी नहीं की गई। इस बार एक दिन पहले रविवार 26 अप्रैल को देहरादून का तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो जिला प्रशासन ने सोमवार 27 अप्रैल के लिए पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया। हालांकि, गूगल सर्च करने पर आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना दर्शा रहा है। ऐसे में आनन फानन स्कूलों में छुट्टी करने की बात हर किसी के गले नहीं उतर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जिलाधिकारी ने जारी किए स्कूल बंद रखने के आदेश
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विभाग देहरादून एवं एनडीएमए के सचेत पोर्टल के अनुसार वर्तमान में देहरादून में अत्यधिक तापमान, लू, हिट वेव की स्थिति बनी हुई है। 27 अप्रैल को भी जनपद देहरादून में अत्यंत गर्म दिन रहने और भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। अत्यधिक गर्मी और लू के कारण स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इससे विद्यार्थियों और आमजन में हिट स्ट्रोक, डिहाईड्रेशन का खतरा बना रहता है। ऐसे में आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जिले में कक्षा एक से 12 तक, समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में सोमवार के लिए अवकाश घोषित किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
फिलहाल सोमवार 27 अप्रैल की सुबह से ही देहरादून सहित राज्य के कई मैदानी क्षेत्र में तेज धूप खिल गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 27 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, कल 28 अप्रैल हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। साथ ही दोनों दिन 4400 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी संभावित है। आज शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। कल 28 अप्रैल को शेष जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

29 अप्रैल से लेकर तीन मई तक राज्य के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर, या कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। इस दौरान चार हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी की भी संभावना है। राज्य के मैदानी जिलों में इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम या फिर कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा है। अगले 24 घंटे में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन से चार दिन के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 27 अप्रैल के लिए राज्य के मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 अप्रैल के लिए 28 अप्रैल के लिए नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृटि, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर, 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। 29 अप्रैल को भी उक्त जिलों के साथ देहरादून और टिहरी गढ़वाल में इसी तरह के मौसम का ओरेंज अलर्ट है। दोनों दिन शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट है। 30 अप्रैल के लिए राज्यभर में, एक मई के लिए पर्वतीय क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
27 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। 28 अप्रैल से लेकर चार मई तक देहरादून में अधिकतम तापमान क्रमशः 33, 31, 28, 29, 29, 28, 27 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 20, 18, 17, 18, 18, 17, 16 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। 28 अप्रैल से लेकर चार मई तक देहरादून में कहीं कहीं बादल भी छाए रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *