Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

हिम्स जौलीग्रांट में विश्व मलेरिया दिवस पर पैनल चर्चा, जागरूकता पर जोर

विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून स्थित हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (हिम्स) जौलीग्रांट में पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थिएटर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीन डॉ. ए. शरीफ रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मलेरिया उन्मूलन केवल स्वास्थ्य क्षेत्र की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी से ही इसे संभव बनाया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जागरूकता, समय पर जांच, प्रभावी उपचार और निरंतर शोध हमें मलेरिया मुक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आज हमारे पास संसाधन और ज्ञान दोनों उपलब्ध हैं, इसलिए अब ठोस कदम उठाने का समय है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

पैनल चर्चा में विशेषज्ञों के रूप में डॉ. दीपशिखा, डॉ. नवीन सिंह राजपूत, डॉ. राजेन्दर सिंह, डॉ. ऋचा गर्ग और डॉ. सुमित गर्ग ने मलेरिया की रोकथाम, निदान और उपचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर डॉ. विनीत मेहरोत्रा, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव और डॉ. सौरभ कोहली सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।