Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

खेल दिवस के मौके पर उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने नीरज चौपड़ा को ग्रामीणों की ओर से भेंट किया चांदी का भाला

टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर भाला फेंककर भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले एथलीट नीरज चौपड़ा का आज एक समारोह में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वर्ण पदक विजेता को उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार और ग्रामीणों ने चांदी का भाला भेंट किया।

टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर भाला फेंककर भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले एथलीट नीरज चौपड़ा का आज एक समारोह में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वर्ण पदक विजेता को उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार और ग्रामीणों ने चांदी का भाला भेंट किया। ये कार्यक्रम हरियाणा के पानीपत जिले के कुराना गांव में आयोजित किया गया।
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार पानीपत जिले के कुराना गांव के मूल निवासी हैं। यहां ग्रामीणों की ओर से नीरज चौपड़ा के स्वागत में एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें आज रविवार की दोपहर उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार पत्नी अकलनंदा के साथ समारोह में शामिल हुए।
डीजीपी ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि नीरज को आशीर्वाद स्वरूप चांदी का भाला भेंट किया। साथ ही भारत को खेलों में महाशक्ति कैसे बनाया जा सकता है इस पर भी विशेष चर्चा की गई। उन्होंने समारोह की कुछ यादगार तस्वीरें भी सोशल मीडिया में साझा की। साथ ही ईश्वर से नीरज के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह अनब्रेकेबल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। समारोह में डीजीपी को भी ग्रामीणों ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कोरोना के दृष्टिगत समारोह का आयोजन सीमित रूप से किया गया।

नीरज चोपड़ा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर करोड़ों भारतीयों के हीरो बन चुके हैं। एथलीट नीरज चोपड़ा इस समय देश के घर-घर, मोहल्ले-मोहल्ले में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी जीत ने पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दिया है। वह पानीपत खंडरा के मूल निवासी हैं। कुराना गांव से खंडरा गांव कुछ ही दूरी पर स्थित है।
उत्तराखंड के सीएम धामी ने नीरज को दिया न्योता
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल दिवस के मौके पर देहरादून में परेड मैदान स्थित बहुउद्देशीय क्रीडा हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से मोबाइल से बात कर उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्हें उत्तराखंड आने के लिये आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में साधारण परिवेश से निकले महापुरूषों ने साधारण से असाधारण कार्य कर इतिहास बनाने का कार्य किया है।