Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

फारेन्सिक मूवी टीम ने सीएम धामी से की भेंट, बॉक्सर विमल पुनेरा को किया सम्मानित, अनुसूचित जाति आयोग की वेबसाइट लांच

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में फारेंसिक मूवी टीम के सदस्यों ने भेंट की। फिल्म के प्रोड्यूसर कृष्णा मुकुट ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि फारेन्सिक मूवी की शूटिंग मसूरी-देहरादून में की जा रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में फारेंसिक मूवी टीम के सदस्यों ने भेंट की। फिल्म के प्रोड्यूसर कृष्णा मुकुट ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि फारेन्सिक मूवी की शूटिंग मसूरी-देहरादून में की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्मकारों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। राज्य के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य के प्रति अधिक से अधिक फिल्मकार आकर्षित हों इसके लिये प्रयास किये जा रहे हैं।
फिल्म के प्रोड्यूसर कृष्णा मुकुट ने कहा कि उत्तराखण्ड का सौंदर्य फिल्मांकन के अनुकूल है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा फिल्मांकन में दिये जा रहे सहयोग के लिये मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंन मुख्यमंत्री से 02 सितम्बर को मसूरी में मूवी की शूटिंग पर भी आमंत्रित किया। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता विक्रांत मेसी, विन्दुदारा सिंह, अभिनेत्री राधिका आप्टे, प्राची देसाई, रोहित राय, शैलेन्द्र मन्दोवारा, वरूण वागला, विशाल फुरिया, समित अदलखा आदि उपस्थित थे।

एशिया बॉक्सिंग टाइटल के विजेता विमल पुनेरा को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आईबीए एशिया बॉक्सिंग टाइटल के विजेता श्री विमल पुनेरा ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ निवासी विमल पुनेरा को बधाई एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देने के साथ ही सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह हमारे लिये गर्व की बात है कि हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

अनुसूचित जाति आयोग की बेवसाइट लांच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड की वेबसाइट http://sccommissionuk.org.in/index.html लांच की। इस अवसर पर उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि आम जन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीड़ित को तत्काल न्याय दिलाने के उद्देश्य को लेकर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के लिये यह वेबसाइट जारी की गई है। अब प्रदेश के किसी भी हिस्से से अनुसूचित जाति का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को वेबसाइट पर दर्ज कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति व जनजाति के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

आइटीसी ने भेंट की एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आइटीसी हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट वार्ता की। आइटीसी की ओर से सीएचसी रुड़की एवं सीएचसी पिथौरागढ़ के लिए 15-15 आइसीयू बेड सहित अन्य मेडिकल इक्विपमेंट्स प्रदान किए गए। इसके साथ ही एक्स रे मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन भी चिकित्सा क्षेत्र के लिए प्रदान की गई। आइटीसी की ओर से अवगत कराया गया कि 933 एलपीएम की क्षमता का एक ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट मेला अस्पताल हरिद्वार में उनकी ओर से लगाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आइटीसी की ओर से दिये जा रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड की रोकथाम तथा आपदा से बचाव के लिये किये जा रहे प्रयासों में सभी संस्थानों का काफी सहयोग मिल रहा है। वर्तमान में कोरोना महामारी नियंत्रण की स्थिति में है। संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत पूरी तैयारियां राज्य सरकार की ओर से कर ली गई है। इस अवसर पर आइटीसी के चीफ मैनेजर कौशिक मुखर्जी, आइटीसी हरिद्वार के एचआर हैड अल्ताफ हुसैन, अरूण सास्वत, बलवंत सिंह ब्रिजवाल व अक्षय मोदी उपस्थित थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।