Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

कोरोना को लेकर 17 मई को उत्तराखंड कांग्रेस की होंगी तीन बैठकें, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह करेंगे अध्यक्षता

उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी की कल 17 मई को तीन महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठकें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही हैं।

उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी की कल 17 मई को तीन महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठकें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही हैं। इसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारीप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दी।
उन्होंने बताया कि बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश व पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत भी भाग लेंगे। पहली बैठक प्रातः 11 बजे शुरू होगी। इसमें राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2017 के विधानसभा प्रत्याशी भाग लेंगे। दूसरी बैठक शाम तीन बजे से होगी, जिसमें जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष सम्मलित होंगे।तीसरी बैठक शाम 6 बजे से शुरू होगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व महामंत्री व सचिव शामिल होंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।