Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट एक लाख कोविड सुरक्षा किट का करेगा वितरण

देवभूमि मानव सांसाधन विकास ट्रस्ट की ओर से पूरे कोरोना काल की दूसरी लहर में एक लाख मास्क सैनिटाइजर व ग्लव्स लोगों में वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

देवभूमि मानव सांसाधन विकास ट्रस्ट की ओर से पूरे कोरोना काल की दूसरी लहर में एक लाख मास्क सैनिटाइजर व ग्लव्स लोगों में वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के तहत आज ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर प्रेमनगर में महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सुशीला शर्मा, पार्षद जितेंद्र तनेजा व महानगर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनीता तनेजा व वीरेश शर्मा के साथ मिल कर किट वितरण का अभियान चलाया। इसी तरह मिट्ठीभेड़ी व कौलागड़ में प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस पिया थापा, कौलागड़ वार्ड अध्यक्ष मल्लिका खत्री, धीरज थापा ने सात सौ परिवारों को कोविड सुरक्षा किट घर घर जा कर वितरित किए।


ट्रस्ट की बैठक
ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि आज ट्रस्ट की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई। इसमें सभी ट्रस्टी व निदेशकों ने प्रस्ताव पारित कर कोविड19 में जरूरतमंद लोगों की सहायतार्थ चलाये जा रहे ऑक्सीजन बैंक व अन्य कार्यक्रमों के लिए सांसाधन जुटाने का निर्णय लिया। ऑक्सीजन बैंक को कोरोना के देश से उन्मूलन तक स्थायी बनाने का निर्णय लिया।


धस्माना ने कहा कि ट्रस्ट इस कार्य के लिए अन्य स्वयं सेवी संगठनों, सीएसआर व इस कार्य में सहयोग की इच्छा जताने वाले लोगों से सहायता लेगा। धस्माना ने बताया कि ट्रस्ट सरकार व स्वास्थ्य विभाग से अनुमति ले कर अपना कोविड केयर सेंटर स्थापित करने का प्रयास भी करेगा। ट्रस्ट की बैठक में श्री धस्माना के अलावा डॉक्टर अनिल जग्गी, डॉक्टर प्रियंका धस्माना, डीसी उनियाल, प्रभात रावत, महेश जोशी व पिया थापा जूम लिंक के जरिये उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।