Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात, उनसे इन मुद्दों पर की बात

आज मंगलवार 10 दिसंबर को नई दिल्ली में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट से भारी बहुमत से जीतने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने इस मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और प्रदेश में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के अपने प्रयासों की विस्तृत जानकारी साझा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड का हर कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर से आने वाले संदेशों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से धरना, प्रदर्शन और जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निरंतर आवाज उठाई जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रियंका गांधी ने करन माहरा से कहा कि उनका और उनके परिवार का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव है। उन्होंने यह भी बताया कि देवभूमि की स्मृतियां आज भी उनके मन में ताजा हैं और वहां बिताए गए दिनों से उन्हें अलौकिक शांति की अनुभूति होती है। प्रियंका गांधी ने आश्वासन दिया कि वे व्यक्तिगत रूप से उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।