Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दून अस्पताल में भर्ती, कोरोना से हैं संक्रमित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दून मेडिकल कॉलेज में एहतियात के तौर पर भर्ती किया गया है। वह कोरोना संक्रमित हैं। उनकी पत्नी और बेटी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दून मेडिकल कॉलेज में एहतियात के तौर पर भर्ती किया गया है। वह कोरोना संक्रमित हैं। उनकी पत्नी और बेटी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वे होम आइसोलेशन में ही रह रहे थे। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी त्रिवेंद्र सिंह रावत वर्चुअली घर से ही जुड़े थे।
बीती 18 दिसंबर को सीएम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बताया जा रहा है कि उन्हें बार-बार बुखार चढ़ और उतर रहा है। फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन भी है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत कुक (रसोइया) की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपनी जांच कराई तो वे भी कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके अगले दिन उनकी पत्नी और बेटी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। तभी से वह होम आइसोलेशन में हैं।
आज शाम करीब चार बजे वह दून मेडिकल कॉलेज में टेस्ट कराने पहुंचे थे। हालांकि उनकी तबीयत नियंत्रित बताई जा रही है। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें आज अस्पताल में ही रहने की दी सलाह दी। बार बार बुखार चढ़ उत्तर रहा था। इस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं। उन्हें कब तक अस्पताल रखा जाएगा, यह कल तय होगा। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में वीआईपी वार्ड में रखा गया है। जहां फिजिशियन व अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी देखभाल कर रहे हैं।