Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

उत्तरकाशी में 30 और 31 दिसंबर को होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

उत्तरकाशी जिले में 30 व 31 दिसंबर को युवा महोत्सव होगा। कोविड के दृष्टिगत जिले को दो जोन में बांटकर इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उत्तरकाशी जिले में 30 व 31 दिसंबर को युवा महोत्सव होगा। कोविड के दृष्टिगत जिले को दो जोन में बांटकर इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। विजेता टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनीत होगी।
उत्तरकाशी के जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने बताया कि निदेशालय, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव 2020 का आयोजन दिनांक 30 एवं 31 दिसम्बर 2020 को आयोजित किया जायेगा। कोविड-19 को देखते हुए जनपद स्तरीय युवा महोत्सव को दो जोनों में बांटा गया है।
इसमें गंगाघाटी के तीन विकासखंडों भटवाड़ी, डुण्डा एवं चिन्यालीसौड़ के युवाओं तथा युवतियों की लोकनृत्य, लोकगीत एवं व्यक्तिगत विद्याओं में शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी, कर्नाटक शैली), शास्त्रीय वादन में सितार, बीणा, बांसुरी तथा मृंदगम तबला तथा शास्त्रीय नृत्य में (भारतनाट्यम, कत्थक, कथकली) का आयोजन विकासखंड डुण्डा में होगा।
उन्होंने बताया कि यमुनाघाटी के तीन विकासखंडों नौगांव, पुरोला तथा मोरी की प्रतियोगितायें विकासखंड पुरोला में आयोजित की जाएंगी। तत्पश्चात विकासखंड भटवाड़ी, चिन्यालीसौड़ एवं डुण्डा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों का फाइनल यमुनाघाटी के विजेता टीमों के साथ विकासखंड पुरोला में होगा। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों का राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में चयन होगा।
उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय युवा महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत आयोजित होंगी। लोकनृत्य, लोकगीत में वादकों सहित 12-12 प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने विकासंडों में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का प्रचार-प्रसार करते हुए आयोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर सीधे ओपन इन्ट्री के माध्यम से प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें इण्डियन म्यूजिक बैण्ड, पेंटिग (वॉटर), स्कैचिंग पेंसिल, मूर्मिकला, क्रिएटिव राईटिंग (हिन्दी/इंग्लिश) , कविता लेखन एवं पाठ, इलोक्यूशन विषय-युवा एवं आत्म निर्भर स्टार्टअप का युग, पैनल डिस्काश-विषय अन्तर्राष्ट्रीय एवं नये युग का उद्यमी, योगाभ्यास, कन्टैपररी डांस ग्रुप, थियेटर मोनोलोगस, सटैन्ड अप कॉमेडी विधाओं में स्वैच्छिक प्रतिभागी/टीम अपनी इन्ट्री जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल कार्यालय उत्तरकाशी/निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल तपोवन रोड़ रायपुर, देहरादून में व्यक्तिगत रूप से अथवा ईमेल आईडी ykprd.uk@gmail.com पर दिनांक 28 दिसम्बर 2020 की सांय 05.00 बजे तक करा सकते हैं। उक्त प्रतियोगिता के लिए आयु सीमा 15 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष रखी गयी है। राज्य स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 03 एवं 04 जनवरी 2021 को किया जाएगा।