Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड के सीएम ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई, पेट्रोल में दो रुपये वैट किया कम, डीजल पर अनदेखी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवालियों को दीपावली की बधाई। साथ ही उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर पेट्रोल की कीमत में दो रुपये वैट को घटा दिया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवालियों को दीपावली की बधाई। साथ ही उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर पेट्रोल की कीमत में दो रुपये वैट को घटा दिया है। इससे उत्तराखंड में सात रुपये सस्ता पेट्रोल हो गया है। इस संबंध में सीएम ने स्वयं ट्विट कर इसकी जानकारी दी। डीजल पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। डीजल इसलिए भी अहम है कि यदि इसके दाम ज्यादा रहेंगे तो माल भाड़ा बढ़ेगा। इससे आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ते हैं।केंद्र सरकार ने दीपावली के एक दिन पहले आम आदमी को बड़ी राहत देने की घोषणा की। सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये कम कर दी है। ये दरें गुरुवार को दीपावली के दिन से लागू कर दी गई हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में ही पेट्रोल की कीमतें 110 रुपये के करीब पहुंच गई थी, जबकि डीजल भी 99 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल के कारण खाने पीने की सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ये कटौती दीपावली दिन से ही लागू कर दी गई। इससे आज सुबह से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 10 रुपये सस्ता हो गया है।
केंद्र सरकार ने राज्यों से भी पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने को कहा है, ताकि आम आदमी को और ज्यादा राहत दी जा सके। इसी के चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेट्रोल में राहत देते हुए दो रुपये वैट को कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि हालांकि कोरोना के चलते वैट संग्रहण कम हुआ है। इसके बावजूद हम पेट्रोल में दो रुपये कम कर रहे हैं। इसे दीपावली के दिन से ही लागू किया जा रहा है। पेट्रोल पर राज्य में 25 प्रतिशत वैट लागू है। अब दो रुपये घटने के बाद राज्य में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से कम हो जाएंगी। वित्त सचिव अमित नेगी ने कहा कि पेट्रोल में वैट कम करने को नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है। हालांकि डीजल में ये कमी नहीं की गई है।

दीपावली की दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है।
मुख्यमंत्री ने गोवर्द्धन पूजा को समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक बताते हुए कहा है कि यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख समृद्धि लाये इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।