Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

दीपावली से केंद्र सरकार ने दी लोगों को राहत, पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता, एक्ससाइज ड्यूटी की कम

केंद्र सरकार ने दीपावली के एक दिन पहले आम आदमी को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में दीपावली के एक दिन पहले कटौती की है।

केंद्र सरकार ने दीपावली के एक दिन पहले आम आदमी को बड़ी राहत दी है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये कम कर दी है। ये दरें गुरुवार को दीपावली के दिन से लागू हो जाएंगी। गौरतलब है कि दिल्ली में ही पेट्रोल की कीमतें 110 रुपये के करीब पहुंच गई हैं, जबकि डीजल भी 99 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल के कारण खाने पीने की सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ये कटौती दीपावली के एक दिन पहले की है। इससे कल सुबह से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा।
डीजल सस्ता होने से किसानों को भी राहत मिलेगी। कारण ये है कि आने वाली रबी फसल के लिए उन्हें कम दामों पर डीजल मिल सकेगा। केंद्र सरकार ने राज्यों से भी पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने को कहा है, ताकि आम आदमी को और ज्यादा राहत दी जा सके। अब यदि राज्य सरकारें वैट घटाती हैं तो इसकी कीमतें और अधिक कम हो जाएंगी। एक नवंबर को ही कामर्शियल गैस सिलेंडरों में भी दो सौ रुपये से अधिक की वृद्धि की गई थी।
आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि पेट्रोल औऱ डीजल के रिकॉर्ड दामों का अर्थव्यवस्था पर असर पड़ना स्वाभाविक था। त्योहारों के पहले खाने-पीने, सब्जियां बहुत महंगी हो गई हैं। वहीं खाद का संकट झेल रहे किसानों के लिए भी डीजल की 100 रुपये के करीब पहुंच गई कीमत बड़ी परेशानी का सबब था। हालिया विधानसभा उपचुनाव में कुछ राज्यों में बीजेपी के खराब प्रदर्शन को भी महंगाई से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि दुनिया भर में अभी कच्चे तेल के दामों में तेज बढ़ोतरी हो रही है। तेल कंपनियां इसी के हिसाब से पेट्रोल और डीजल के दामों मे बढ़ोतरी कर रही हैं। अक्टूबर में तो लगभग हर दिन ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। अगर इस साल की बात करें तो पेट्रोल 25 रुपये के करीब और डीजल 20 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर और कुछ अन्य इलाकों में तो पेट्रोल 121 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था। पेट्रोलियम मंत्रालय और अन्य संबंधित मंत्रालयों और विभागों से लगातार इसको लेकर चर्चा कर रहा था। कोरोना महामारी से उबर रही केंद्र और राज्यों की आर्थिक स्थिति पर पहले ही काफी दबाव है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।