Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 19, 2026

कृषि कानूनों के खिलाफ उत्तराखंड सीटू और एसएफआइ का गाजीपुर बार्डर पर प्रदर्शन

किसानों के खिलाफ कानूनों तथा मोदी सरकार की कारपोरेटपरस्त नीति के खिलाफ आज दिल्ली के पास गाजीपुर बार्डर पर उत्तराखंड से गए सीटू, एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केन्द्र की किसान विरोधी नीति के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
इस अवसर पर सीटू के राष्ट्रीय महामन्त्री एवं पूर्व सांसद कामरेड तपनसेन ने मजदूर किसानों की एकता पर बल देते हुए कहा है कि मोदी सरकार अन्ततः किसान, मजदूरों तथा आम जनता की एकता के सामने झुकने के लिये मजबूर होगी। साथ ही तकिसान विरोधी कानूनों वापस लेने के लिये मजबूर होगी।
उन्होने किसानों की व्यापक एकता तथा ऐतिहासिक आन्दोलन के लिए किसान संगठनों को बधाई दी। राज्य के जत्थे का नेतृत्व सीटू के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, महामन्त्री महेंद्र जखमोला, सचिव लेखराज, एसएफआई अध्यक्ष नितिन मलेठा, महामंत्री हिमांशु चौहान आदि कर रहे थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed