Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

इसी सप्ताह में आ जाएगा उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, इस बार ये होगा खास, सभी को है मालूम कि क्या होगा, पढ़िए खबर

उत्तराखंड में द्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

उत्तराखंड में द्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इस बार सभी को मालूम है कि परीक्षा में फेल कोई नहीं होने वाला है। फिर उत्सुकता किस बात की है। क्योंकि न ही टॉपर घोषित किए जा रहे हैं और न ही मेरिट सूची ही बनेगी। ऐसे में सिर्फ अंक देखकर छात्रों को संतोष करना पड़ेगा।
इस बार नवीं व 11 वीं में प्राप्तांकों के आधार पर ही हाईस्कूल व इंटर में छात्रों का प्रदर्शन तय होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि हर साल की भांति इस बार न तो टॉपर घोषित किए जांएगे और न मेधावी छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची बनेगी। सीधे पास होने वाले छात्र-छात्राओं का रिजल्ट घोषित हो जाएगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा चार मार्च से 22 मार्च तक हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा आयोजित करानी थी। कोविड संक्रमण के चलते शासन को परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। पिछले बार भी कोविड की वजह से बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जुलाई अंतिम सप्ताह में आया था। इस बार कोविड संक्रमण की स्थिति गंभीर होने से शासन द्वारा छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का आदेश जारी किया गया।
इसके बाद परिषद द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके नवीं व 11 वीं के नंबरों के आधार पर अंक निर्धारण कर प्रोन्नत करने करने का निर्णय लिया गया। परिषद द्वारा एक जुलाई से रिजल्ट की कवायद शुरू कर दी गई थी। विद्यालयों से ऑफलाइन डाटा मंगाया गया। अब परिषद ने रिजल्ट बनाने का काम पूरा कर लिया है। बता दें कि हाईस्कूल में व इंटर में परीक्षार्थियों ने आवेदन भरे थे। परिषद कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि इसी हफ्ते रिजल्ट घोषित होना है। रिजल्ट बनाने की पूरी तैयारी अंतिम चरण में है।