Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

उत्तराखंड में तीन अगस्त तक बढ़ाया कोविड कर्फ्यू, खुलेंगे सैलून व स्पा, राजनीतिक गतिविधियों को भी छूट, प्रदेश में दिल्ली से ज्यादा एक्टिव मरीज

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू की अवधि तीन अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इस बार कुछ और रियायतें दी गई हैं। सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों को छूट दी गई हैं

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू की अवधि तीन अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इस बार कुछ और रियायतें दी गई हैं। सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों को छूट दी गई हैं। वहीं, सैलून और स्पा खोलने का फैसला किया गया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ये जानकारी दी।
उत्तराखंड में कोरना कर्फ्यू की अवधि 27 जुलाई की सुबह छह बजे तक है। अब इसे एक सप्ताह और बढ़ाकर तीन अगस्त कर दिया गया है। उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमित 50 के करीब मिल रहे हैं। वहीं यदि देखा जाए तो यहां दिल्ली की से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं। साथ ही कोरोना डेथ रेट भी दिल्ली से ज्यादा है।
दिल्ली की तुलना में ज्यादा एक्टिव केस
दिल्ली की तुलना में कोरोना की बात की जाए तो उत्तराखंड में 26 जुलाई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 54 नए संक्रमित मिले। हालांकि लगातार चौथे दिन किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। उत्तराखंड में सक्रिय केस की संख्या 638 है। साथ ही यहां मौत की दर 2.15 है। वहीं दिल्ली में सोमवार की शाम की रिपोर्ट में 24 घंटे में कोरोना के 39 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान एक कोविड-19 मरीज की मौत हुई है। दिल्ली में सक्रिय मरीज अब केवल 537 बचे हैं। दिल्ली में डेथ रेट- 1.74 फीसद है। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर अभी भी सरकार एकदम ढील देने के पक्ष में नहीं है।
सब तो खुला, फिर कहां है कर्फ्यू
हालांकि सब कुछ तो खुल गया। फिर कोरोना कर्फ्यू किस बात का है। क्योंकि पहले बाजार सुबह नौ या दस बजे से रात नौ बजे तक खुलते थे। वहीं, अब बाजार सुबह आठ बजे से नौ बजे तक खुल रहे हैं। इसके बाद रात को ही कोरोना कर्फ्यू है। अब रात को कौन घर से बाहर निकलता है। उत्तराखंड में तो पर्वतीय जिलों में रात आठ बजे ही सड़कों में सन्नाटा छा जाता है। वहीं, दिन में बाजारों और सड़कों में कोरोनाकाल से पहले की तरह भारी भीड़ जमा हो रही है। सिर्फ शिक्षण संस्थाएं बंद हैं। या फिर सिनेमाहाल व जिम आदि में 50 फीसद क्षमता से लोगों को अनुमति है।
अब मिली ये छूट
अब सरकार ने तीन अगस्त तक कोविड कर्फ़्यू बढ़ा दिया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू में कुछ और रियायतें भी दी गई हैं। सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियां शुरू करने की छूट दी गई है। इसके लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। साथ ही सैलून-स्पा को खोलने का निर्णय लिया गया है। सरकारी गैर सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है। अब सरकारी कार्यालय भी पूर्ण क्षमता के साथ खुलेंगे। कर्फ्यू के शेष प्रविधान वही रहेंगे, जो वर्तमान में लागू हैं।