Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

यूपी के मंत्री का दावाः लोगों की दोगुनी हुई आय, मुट्ठी भर लोग लोग इस्तेमाल करते हैं पेट्रोल, 95 फीसद को जरूरत नहीं

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच उत्तर प्रदेश के एक मंत्री का अजीबोगरीब बयान आया। उन्होंने दावा किया कि देश में 95 फीसद लोगों को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से कोई लेना देना नहीं है।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच उत्तर प्रदेश के एक मंत्री का अजीबोगरीब बयान आया। उन्होंने दावा किया कि देश में 95 फीसद लोगों को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ मुट्ठी भर लोग ही पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि यूपी के लोगों की आय में दोगुना इजाफा हुआ है। यानी हर व्यक्ति खुश है और तेजी से तरक्की हो रही है।
मंत्री ने कहा कि 95 फीसदी भारतीयों को पेट्रोल की जरूरत नहीं है और सिर्फ मुट्ठीभर लोग ही चौपहिया वाहनों का उपयोग करते हैं। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के जालौन में मीडिया से बात करते हुए राज्‍य के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, जिसे लेकर वह सरकार पर निशाना साध सके। उन्‍होंने कहा, आप वर्ष 2014 के पहले और अब के आंकड़ों को लेते हैं। मोदीजी और योगीजी की सरकार बनने के बाद प्रति व्‍यक्ति आय दोगुनी से अधिक हो गई है।
उन्‍होंने कहा कि जहां तक पेट्रोल-डीजल कीमतों की बात है तो मुट्ठीभर लाग ही चार पहिया वाहनों का इस्‍तेमाल करते हैं। इन्‍हें ही पेट्रोल की जरूरत होती है। समाज के 95 फीसदी लोगों को पेट्रोल की जरूरत नहीं है। अब मंत्री को कौन समझाए कि यदि पेट्रोल और डीजल महंगा होगा तो माल भाड़ा भी महंगा हो जाता है। इससे आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ने लगते हैं। फल और सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, उन्हें ये पक्ष नजर ही नहीं आना, हास्यास्पद है।
गौरतलब है कि देश में ईंधन की कीमतें लगभग हर रोज बढ़ रही हैं और आम आदमी बेहद परेशानी का सामना कर रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने का असर रोजमर्रा की वस्‍तुओं-सब्‍जी और फलों के दामों पर भी पड़ा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में ही पेट्रोल के दाम 103.18 रुपये तक पहुंच गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल फिर से 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल के दामों में भी आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 35 पैसों की बढ़ोतरी की है। इस महीने देखा जाए तो लगभग 15 दिन तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रसोई गैस के दाम भी बढ़ाए गए। साथ ही सीएनजी और पीएनजी की कीमतें भी माह में दो बार बढ़ाई गई।
यूपी के मंत्री तिवारी ने कहा कि सरकार (केंद्र) ने 100 करोड़ से अधिक फ्री कोरोना टीके लगवाए हैं। इसने लोगों को कोरोना का फ्री इलाज उपलब्‍ध कराया है। दवाएं घर-घर वितरित की जा रही हैं। इससे पहले भी, मंत्रियों और बीजेपी के नेताओं ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के बारे में सवाल पूछे जाने पर फ्री कोविड वैक्‍सीन का जिक्र किया था। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्‍य मंत्री रामेश्‍वर तेली ने इस माह की शुरुआत में कहा था कि फ्री वैक्‍सीन के लिए पैसा, उस टैक्‍स से ही आता है जो सरकार एकत्र करती है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।