केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने अफसरों को काबू करने का बताया उपाय, बोले-उनके सिर पर…
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयान से फिर चर्चा में आ गए हैं।
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयान से फिर चर्चा में आ गए हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय के लोगों को उन्होंने सुझाव दिया कि यदि कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो उसे बेंत से मारिए। अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता यहां खोदवांपुर में स्थित कृषि संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि उन्हें अकसर शिकायत मिलती है कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर कान नहीं धरते हैं। उन्होंने कहा कि-मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं। सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ….। इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है। अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथ से बेंत उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इससे भी काम नहीं होता है तो गिरिराज आपके साथ है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



