Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

बार बार न्यायिक परीक्षा में सफल नहीं होने से दुखी युवक ने तीन साल के बेटे सहित शक्ति नहर में डूबोई कार, दोनों लापता

बार बार न्यायिक परीक्षा में सफल नहीं होने से दुखी एक युवक ने तीन साल के बेटे सहित अपनी कार को शक्ति नहर में कूदा दिया। दोनों का ही पता नहीं चल पाया है।

बार बार न्यायिक परीक्षा में सफल नहीं होने से दुखी एक युवक ने तीन साल के बेटे सहित अपनी कार को शक्ति नहर में कूदा दिया। दोनों का ही पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक और उसके पुत्र को नहर में तलाश रही है। उसका पता नहीं चलने से अब एसडीआरएफ के गोताखोर को नहर में उतारा जाएगा।
मामला ऋषिकेश क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, भरत विहार ऋषिकेश निवासी सुनील बंसल ने शनिवार की शाम अपने पुत्र अर्चित बंसल (32 वर्ष) और पौते राघव (तीन वर्ष) के गुमशुदा होने की सूचना दर्ज कराई। युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि अर्चित न्यायिक परीक्षा में शामिल हुआ था। इसमें वह सफल नहीं हो पाया। इससे पूर्व भी वह तीन बार परीक्षा दे चुका था। शनिवार की शाम वह अपने पुत्र राघव को लेकर अपनी आल्टो कार से घर से गया था। इसके बाद वह लौट कर नहीं आया। पुलिस को पता चला कि अर्चित ने अपने घर में रुद्रप्रयाग जाकर आत्महत्या करने की बात कही थी।
पुलिस के मुताबिक, घर के आस-पास सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो अर्चित अपनी कार से बैराज की और जाता दिखाई दिया। बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह चीला की और जाता दिखाई दिया। पुलिस ने चीला की दिशा से भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी तलाशी, मगर वह कहीं भी नजर नहीं आया। रविवार की शाम लक्ष्मण झूला पुलिस को किसी ने सूचना दी कि किसी व्यक्ति ने चीला नहर में कार के डूबने की छोटी सी वीडियो क्लिप बनाई है। सूचना पाकर पुलिस हरकत में आ गई।
इस पर ऋषिकेश और लक्ष्मण झूला पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर पूछताछ की तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस बात की पुष्टि की कि शनिवार की शाम एक व्यक्ति ने नहर में अपनी कार को कूदाया था। इसके बाद उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मदद के लिए एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन दल की टीम को मौके पर बुलाया। नहर में राफ्ट के जरिये युवक और उसके पुत्र की तलाश की। उसका पता नहीं चल पाया है। अब गोताखोरों से शक्ति नहर में तलाश की जाएगी।