Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 16, 2026

हरिद्वार में कुट्टू का आटा खाने से अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या पहुंची 122, अस्पताल में मरीजों से मिले स्वास्थ्य मंत्री

हरिद्वार जिले में नवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से सौ से अधिक लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। नवरात्रि पर्व पर कुट्टू का आटा भारी मात्रा में बिकता है।

हरिद्वार जिले में नवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से सौ से अधिक लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। नवरात्रि पर्व पर कुट्टू का आटा भारी मात्रा में बिकता है। इसके खरीदारों की भारी संख्या होती है, लेकिन इस दौरान खाद्य सामग्री में मिलावट की खबरें भी सामने आती हैं। वैसे सच ये भी है कि काफी पुराना कुट्टू का आटा होने से भी फूड प्वाइजनिंग का खतरा रहता है। नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत आई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शनिवार को 78 लोगों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार तक इनकी संख्या बढ़कर 122 हो गई है। पिछले साल भी इस तरह के मामले सामने आए थे। पिछले साल की तुलना में इस बार फूड प्वॉइजनिंग के ज्यादा मामले सामने आए हैं।
हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 122 हो गई। शाम होने तक उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी बीमार मरीजों का हालचाल जानने के लिए हरिद्वार के जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान धन सिंह रावत ने माना कि इस हादसे के पीछे खाद्य सुरक्षा विभाग की भी लापरवाही है।
धन सिंह रावत ने कहा कि कुट्टु का आटा बेचने वाले हरिद्वार के सभी छोटे-बड़े दुकानदारों पर आज ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने हरिद्वार जिलाधिकारी को निर्देशित भी कर दिया है। इसके साथ ही धन सिंह रावत ने कहा कि इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही सामने आ रही है और वो विभाग के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेंगे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।