Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

उत्तराखंड में बढ़ी बेरोजगारी की दर, एक माह में हुआ तीन फीसद का इजाफा, कई राज्यों से पिछड़ा उत्तराखंड

मंगलवार को रोजगार के सवाल पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड के देहरादून में पैदल यात्रा की थी। हरीश रावत के इस आंदोलन की काट में बीजेपी के कई नेताओं के बयान जारी हुए और इसे नौटंकी करार दिया। वहीं, आंकड़े बताते हैं कि उत्तराखंड में बेरोजगारी फिर से बढ़ गई है। नवंबर की तुलना में दिसंबर में राज्य की बेरोजगारी दर में तीन फीसदी का इजाफा हुआ है। राज्य में बेरोजगारी दर नवंबर में 1.2 फीसदी थी, जो दिसंबर में 4.2 फीसदी पहुंच गई। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के हाल ही में जारी बेरोजगारी दर के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि सर्दियों में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में आई गिरावट की वजह से बेरोजगारी दर बढ़ी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देश की बेरोजगारी दर पर एक नजर
देश में बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ती जा रही है। दिसंबर महीने में बेरोजगारी दर बढ़कर 8.3 फीसदी हो गई। यह पिछले 16 महीने में सबसे ज्यादा है। यह आंकड़े सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने जारी किए हैं। नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 8 फीसदी था। आंकड़ों के मुताबिक, शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर दिसंबर में बढ़कर 10.09 फीसदी हो गई, जो पिछले महीने 8.96 फीसदी थी। वहीं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी दर 7.55 फीसदी से घटकर 7.44 फीसदी हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

न्यूज एजेंसी Reuters ने अपनी रिपोर्ट में CMIE के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश व्यास के हवाले से लिखा है कि आकड़ों में सबसे अहम है कि दिसंबर में रोजगार दर बढ़कर 37.1 फीसदी हो गई है, जो जनवरी 2022 के बाद से सबसे अधिक है। साल 2024 के चुनाव से पहले पीएम मोदी के सामने उच्च मुद्रास्फीति को रोकना और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना सबसे बड़ी चुनौतियां होंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के नवंबर में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में बेरोजगारी दर पिछली तिमाही में 7.6 प्रतिशत की तुलना में घटकर 7.2 प्रतिशत रह गई थी। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर महीने में हरियाणा में बेरोजगारी दर बढ़कर 37.4 फीसदी हो गई। इसके बाद राजस्थान में 28.5 फीसदी और दिल्ली में 20.8 फीसदी हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में उत्तराखंड नौंवे स्थान पर
आंकड़ों के मुताबिक, सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में उत्तराखंड देश में नौंवे स्थान पर है। हालांकि राज्य की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय बेरोजगारी दर (8.3 फीसदी) से काफी कम है। सबसे कम बेरोजगारी दर उड़ीसा की (0.9 प्रतिशत) और सबसे अधिक हरियाणा की (37.4 फीसदी) आंकी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सितंबर में सबसे कम, जून में सबसे ज्यादा
सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में वर्ष 2022 के दौरान सबसे कम बेरोजगारी दर सितंबर में 0.5 प्रतिशत रही। जबकि सबसे अधिक जून में 8.7 प्रतिशत आंकी गई।
इन राज्यों की बेरोजगारी दर उत्तराखंड से कम
उड़ीसा (0.9 प्रतिशत), गुजरात (2.3 प्रतिशत), कर्नाटक (2.5 प्रतिशत), मेघालय (2.7 प्रतिशत), महाराष्ट्र (3.1 प्रतिशत), मध्यप्रदेश (3.2 प्रतिशत), तमिलनाडु (4.1 प्रतिशत), तेलंगाना (4.1 प्रतिशत)
पिछले चार माह में बेरोजगारी दर
वर्ष————–सितंबर—–अक्तूबर——नवंबर—-दिसंबर
2022———–0.15———3.3———1.2——–4.2