Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 4, 2026

यूकेपीएससी पीसीएस प्री परीक्षा के रिजल्ट घोषित, 3389 अभ्यर्थी हुए सफल, ऐसे देखें परिणाम

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूकेपीएससी पीसीएस प्री परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थी अब पीसीएस की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। प्री परीक्षा में कुल 3389 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूकेपीएससी पीसीएस प्री परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थी अब पीसीएस की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। प्री परीक्षा में कुल 3389 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यूकेपीएससी पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन तीन अप्रैल 2022 के दिन किया गया था। 13 अप्रैल को इसकी आंसर-की जारी की गई थी। परीक्षा में कुल 1,000,44 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। रिजल्ट में केवल चुने हुए कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए हैं। वेबसाइट पर ही आपको कट-ऑफ मार्क्स और फाइनल आंसर-की भी मिल जाएगी। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को अब मुख्य परीक्षा देनी होगी।
ऐसे पता करें रिजल्ट
अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम के साथ ही फाइनल आंसर-की और कट-ऑफ भी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इस समय जारी की गई आंसर-की रिवाइज्ड है। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट – ukpsc.gov.in पर जाना होगा।
इसमें डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक निदेशक उद्योग प्रखंड, खंड विकास अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, उपसंभागीय विपणन अधिारी, सहायक निबंधक, कारागार अधिकारी, सहायक आयुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्य अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, राज्य कर अधिकारी के लिए सफल होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं।