Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

क्रूज ड्रग्स केस मामले में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट

कॉर्डेलिया क्रूज़ ड्रग्‍स मामले में बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्‍लीन चिट मिल गई है। नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो यानी एनसीबी ने इस मामले में चार्जशीट फाइल की है।

कॉर्डेलिया क्रूज़ ड्रग्‍स मामले में बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्‍लीन चिट मिल गई है। नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो यानी एनसीबी ने इस मामले में चार्जशीट फाइल की है। इसमें आर्यन तथा पांच अन्‍य को क्‍लीन चिट दी गई है। इनके नाम चार्जशीट में नहीं हैं। दिल्ली NCB हेडक्वार्टर के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आर्यन खान समेत 6 लोग चार्जशीट का हिस्सा नही हैं। यानी आर्यन को एनसीबी ने क्‍लीन चिट दे दी है।
आर्यन के खिलाफ एसआईटी को ठोस सबूत नहीं मिले.सुबूत न होने की वजह से जिन लोगों के नाम चार्जशीट में शामिल नहीं हैं, उनके आर्यन खान के अलावा अविन साहू, गोपाल जी आनंद, समीर साइगन, भास्‍कर रोड़ा और मानव सिंघल शामिल हैं। गौरतलब है कि एनसीबी ने आर्यन खान समेत 19 अन्य लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया था। एनसीबी ने तीन अक्टूबर को आर्यन को मुंबई के तटीय इलाके में एक क्रूज जहाज से गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।