Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 3, 2026

उत्तराखंड को अनुच्छेद 371 का संरक्षण दिलाएगी यूकेडी, नीति एजेंडा जारी, मूल निवास, सशक्त भू-कानून और पलायन रोकने का विजन पेश

उत्तराखंड क्रांति दल के नीति निर्धारण समिति के अध्यक्ष डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) का बहुप्रतीक्षित नीति दस्तावेज “संकल्प – नए उत्तराखण्ड का” का प्रथम भाग जारी कर दिया। साथ ही उन्होंने राज्य के भविष्य को लेकर उक्रांद की नीतिगत दिशा स्पष्ट कर दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने अपनी नीति एजेंडे की पाँच प्रमुख प्राथमिकताएँ घोषित करते हुए कहा कि यदि जनता का समर्थन मिला तो अनुच्छेद 371 के तहत उत्तराखंड को विशेष संवैधानिक सुरक्षा, मूल निवास व्यवस्था को कानूनी मान्यता, राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त एवं आधुनिक भू-कानून, विवश पलायन का स्थायी समाधान तथा आरक्षण के भीतर आरक्षण लागू कर वास्तविक वंचित वर्गों तक न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यूकेडी की नीति निर्धारण समिति के संयोजक डॉ. सुरेश सिंह नेगी ने नीति दस्तावेज़ के पाँचों प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास, युवाओं के भविष्य और राज्य की अस्मिता की रक्षा के लिए इन मुद्दों पर ठोस नीति निर्माण अनिवार्य है। दल ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित मूल निवास व्यवस्था किसी के अधिकारों का हनन करने के लिए नहीं, बल्कि उत्तराखंड के मूल निवासियों को शिक्षा, रोजगार, भूमि अधिकार, सरकारी योजनाओं, उद्यमिता तथा सरकारी निविदाओं में न्यायसंगत अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लागू की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि “संकल्प नए उत्तराखण्ड का” केवल चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि उत्तराखंड के भविष्य, स्वाभिमान और स्थायी विकास का नीति दस्तावेज़ है। इसे व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रेस वार्ता का संचालन केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ने किया। इस मौके पर यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती, डॉ. शैलशक्ति कपरवान, नीति निर्धारण समिति के सदस्य पंकज व्यास एवं मीनाक्षी घिड़ियाल, वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन, कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, महामंत्री (संगठन) गणेश काला, केंद्रीय सह मीडिया प्रभारी प्रकाश भट्ट तथा विजेंद्र रावत, नीतिन रावत, नैना लखेड़ा, शिवनंदन बिष्ट, डॉ पंकज पैन्यूली उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।