एसआईआरः चुनाव आयोग की गलती का खामियाजा नहीं भुगतेगा मतदाता, गैर भाजपा सोच वाले वोटरों के नाम खारिज करने की साजिश- सूर्यकांत धस्माना
उत्तराखंड में चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे गहन पुनर्निरीक्षण अभियान (एसआईआर) के खिलाफ आने वाले दिनों में कांग्रेस ने बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बीते दो दिनों में कैंट व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन वार्डों में भ्रमण कर व नाम कटने वाले व नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से मिल कर उनकी मतदाता सूची से संबंधित समस्याएं सुनी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांवली, इंदिरापुरम, गांधीग्राम, द्रोण पुरी, व सीमा द्वार वार्ड, धर्मपुर विधानसभा के मांजरा, ब्रहमपुरी व ब्राह्मणवाला में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर धस्माना ने मतदाताओं की बात सुनी। धस्माना को सीमाद्वार के शास्त्रीनगर की अनिता दास ने बताया कि वह पिछले पच्चीस वर्षों से कांवली के मतदान केंद्र में पति के साथ वोट दे रही हैं। अब उनके बच्चों के नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल हैं, किन्तु अब एसआईआर में उनको नोटिस थमा दिया। इसमें कोई कारण स्पष्ट नहीं। उसी वार्ड में बड़ी संख्या में लोगों को नाम परिवर्तन के कारण व अनेक लोगों को बिना कारण बताए नोटिस भेजे गए हैं। कई लोगों के आगे देवी, सिंह, कुमार जुड़े होने के कारण नोटिस दे दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
नाराज़ लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मसले पर पूरी तरह गंभीर है और आने वाले दिनों में बूथों पर चुनाव आयोग की ओर से जो सुनवाई होगी, उसमें पार्टी के बीएलए व उस विधानसभा में पार्टी के नेता लोगों का सहयोग करेंगे। किसी वैध मतदाता का नाम न कटे और कोई अवैध मतदाता ना बन पाए, इसका पूरा प्रयास करेंगे। अगर चुनाव आयोग जान बूझकर भाजपा व सरकार के दबाव में वैध मतदाता का नाम काटने का प्रयास करेंगे तो पार्टी सड़कों पर लड़ाई लड़ने की भी तैयारी कर रही है। बैठक जगदीश धीमान, अल्ताफ अहमद, शुभम सैनी, नन्हे, प्रवीण कश्यप आनंद सिंह पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



