Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

यूके के स्ट्रेन से दिल्ली में कोरोना संक्रमण में आई तेजी, एनसीडीसी के आंकड़ों से हुआ खुलासा

दिल्‍ली में कोरोना के मामलों में आए इजाफे के पीछे यूके का स्‍ट्रेन है। सैंपल्‍स के विश्‍लेषण में यह खुलासा हुआ है।

दिल्‍ली में कोरोना के मामलों में आए इजाफे के पीछे यूके का स्‍ट्रेन है। सैंपल्‍स के विश्‍लेषण में यह खुलासा हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (NCDC) के आंकड़े बताते हैं कि दिल्‍ली में यूके स्‍ट्रेन के 400 से अधिक केस और इंडियन डबल म्‍यूटेंट के केस दिल्‍ली में पाए गए थे। पूरे भारत में करीब 11 फीसदी सैंपल्‍स चिंता का कारण बने हैं।
इतने मामले आए सामने
भारत में शु्क्रवार को कोरोना के 3.32 लाख नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में 2263 लोगों की मौत हुई है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का यह नया रिकार्ड है। यूके स्‍ट्रेन की बात करें तो देश में अब तक इसके कुल 1,644 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी स्‍ट्रेन के 112, ब्राजील स्‍ट्रेन का एक और डबल म्‍यूटेंट के 732 मामले आए हैं।
दिल्ली में यूके स्ट्रेन है मुख्य कारण
NCDC के निदेशक सुजीत कुमार सिंह का कहना है कि दिल्‍ली में कोरोना केस बढ़ने का प्रमुख कारण यूके स्‍ट्रेन है। यूके स्‍ट्रेन के केस मार्च माह से दोगुने हुए है। दिल्‍ली में अलग तरह की स्थिति है। यूके वेरिएंट और B 1617 (डबल म्‍यूटेशन) यहां मौजूद है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पूरा निष्‍कर्ष नहीं निकाल सकते, लेकिन हमने यूके वेरिएंट में 2 मार्च के 28 फीसदी से पिछले सप्‍ताह तक 50 फीसदी तक की बढ़ोत्‍तरी देखी है। हम इस बढ़ोत्‍तरी को मिलाकर देखें तो लगता है कि इसका सीधा संबंध यूके के वेरिएंट से है। वेरिएंट और कोरोना के केसों बढ़ने का संबंध का जीनोम सीक्‍वेसिंग से पता चला है। 15135 सैंपल्‍स में से 1735 (11.5 फीसदी) में वेरिएंट पाया गया है।
राज्यों की स्थिति
महाराष्‍ट्र की बात करें तो वहां यूके स्‍ट्रेन के 64 मामले आए हैं, दक्षिण अफ्रीकी स्‍ट्रेन के छह, ब्राजीलियन स्‍ट्रेन का एक और इंडियन डबल म्‍यूटेंट 427 केस आए हैं। 1770 से अधिक सैंपल की सीक्‍वेंसिंग में यह सामने आया है। दिल्‍ली के 3208 सैंपल की सीक्‍वेंसिंग में दक्षिण अफ्रीकी स्‍ट्रेन के 23 मामले आए हैं। पंजाब में यूके स्‍ट्रेन के 551 केस, दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट के दो और डबल म्‍यूटेंट का एक केस है। तेलंगाना में यूके स्‍ट्रेन के 170 केस मिले हैं, दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट के 57 और डबल म्‍यूटेंट केम तीन केस हैं।
बंगाल में यूके स्‍ट्रेन के 40 केस मिले हैं, दक्षिण अफ्रीकी स्‍ट्रेन के 9 और इंडियन डबल म्‍यूटेंट के 124 केस हैं। पंजाब में इस वेरिएंट्स का सबसे अधिक अनुपात (73.5%) है इसके बाद यूपी (60%) और तेलंगाना (41%) का नंबर आता है।