Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 11, 2026

ग्राफिक एरा में यूके के विशेषज्ञों ने फैशन को एआई से जोड़ने की सिखाई तकनीक

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में फैशन को एआई से जोड़ने की तकनीक सिखाई गई। इस मौके पर यूके से आए विशेषज्ञों ने फैशन को एआई और डिजिटल तकनीक से जोड़ने के तरीकों पर प्रकाश डाला। मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने छात्रों को डिजिटल तकनीकों के बढ़ते इस्तेमाल और डिजाइन के बदलते स्वरूप से भी परिचित कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर हेड ऑफ इंटरनेशनल, आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज डिपार्टमेंट प्रो. केट रयाबचिकोवा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीकें फैशन की दुनिया को तेजी से बदल रही हैं। इन तकनीकों से डिजाइन में नए प्रयोग, रचनात्मकता और कल्पनाओं को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने के अवसर मिल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैनचेस्टर फैशन इंस्टीट्यूट में उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी भी दी। डॉ. डैनी कुकनी ने कहा कि डिजिटल डिजाइन में तकनीक के साथ लोगों की जरूरतों, भावनाओं और व्यवहार को समझना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को कहानी, अनुभव और उपयोगकर्ता की जरूरतों को केंद्र में रखकर प्रभावी डिजाइन तैयार करने के लिए प्रेरित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सत्र में डॉ. रशेल वायडर नोल्स और प्रो. सिमोन रिडयार्ड ने भी अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग, आर्किटेक्चर, स्केचिंग और शहरी दृष्टिकोण पर चर्चा की। इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के आफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स और यूके की मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ तबस्सुम नकवी, कुलसचिव डॉ ज्योति छाबड़ा, डीन ऑफ एकेडमिक्स डॉ प्रमोद नायर, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डिजाइनिंग के हेड डॉ सौरभ कुमार, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक शिक्षिकाएं, फैशन डिजाइनिंग और स्कूल ऑफ डिजाइनिंग के छात्र छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।