Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 19, 2026

दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवकों की बाइक पैराफिट से टकारने के बाद खाई में गिरी, दो की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे दो युवकों की बाइक पैराफिट से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की है। इन युवकों में एक परिवार का इकलौता बेटा था। दो युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
हादसा हल्द्वानी में भुजियाघाट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पनियाली निवासी योगेश चौहान, अभिषेक राणा, कमल बिष्ट और विजय कैड़ा बुधवार की रात भुजियाघाट में राजपुरा निवासी अमल पाल की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे। वहां से रात 11 बजे योगेश चौहान और अभिषेक राणा बाइक से वापस लौट रहे थे। इस दौरान भुजियाघाट के पास पैराफिट से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों करीब बीस मीटर गहरी खाई में जा गिरे।
जैसे ही लोगों को हादसे का पता चला तो पुलिस को भी इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस ने लोगों की मदद के रेस्क्यू किया। दोनों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में अभिषेक उधमसिंह नगर जिले में बाजपुर क्षेत्र के केलाखेड़ा का निवासी है। वह पनियाली में अपने मामा के घर आया था। बताया जा रहा है कि वह परिवार में इकलौता बेटा था।