Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

दून में नहीं थम रहा क्राइम, पुलिस थपथपा रही पीठ, पुलिस कर्मी बताकर बदमाश ने ठगे महिला से गहने

देहरादून में भले ही पुलिस अपराध नियंत्रण की बात कर रही हो, लेकिन हकीकत कुछ अलग है। हाल ही में तहसील चौक पर महिला से पर्स लूट की गई। अपराधियों को पकड़कर पुलिस ने दावा किया कि ये वही शातिर हैं। हालांकि जो रकम लूटी उससे काफी कम बरामद होना दर्शायी गई। महिला ने कहा था कि उससे 75 हजार की लूट हुई, वहीं, पुलिस ने बरामदगी 11 हजार रुपये की दिखाई। साथ ही महिला से जो पर्स लूटा वो बरामद नहीं होना भी संदेह पैदा करता है कि लूट के असली आरोपी पकड़े गए या फिर दूसरे। इस घटना के खुलासा होने के बाद भी शातिरों को लगता है पुलिस को भय है ही नहीं। खुद को पुलिस कर्मी बताकर आज एक बदमाश ने एक महिला को लूट लिया। बदमाश उससे सोने से कंगन और चेन ठग कर ले गया।
जानकारी के अनुसार, आज की घटना कोतवाली पटेल नगर में बंजारावाला की है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे 64 वर्षीय विमला देवी मंदिर से घर आ रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने बुजुर्ग महिला को रोका और कहा कि आगे चेकिंग चल रही है। इसलिए आप अपने कंगन व चेन उतार दो। शातिर ने बुजुर्ग महिला के कंगन और चेन एक अखबार के अंदर रख लिए। उसमें लपेटकर उसे वापस कर दिया।
इस दौरान उसने हाथ की सफाई से दूसरे अखबार उसे दिया। उसमें नकली कंगन व चेन आदि थे। महिला को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पटेल नगर कोतवाली को दी। पटेल नगर कोतवाली के इंचार्ज प्रदीप राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना से अभी तो नहीं लगता कि देहरादून में बदमाशों में पुलिस का खौफ है। वहीं पुलिस भी जहां अपने गुड वर्क की रिपोर्ट सुबह से देर रात तक मीडिया को देती है, वहीं, ऐसी घटनाओं की छिपाने का पूरा प्रयास करती है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।