Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

तीन तमंचे के साथ दो शातिर गिरफ्तार, बेचने के लिए गांव से लाए थे अवैध हथियार

देहरादून पुलिस ने दो युवकों को तीन तमंचों के साथ गिरफ्तार किया। वे इन तमंचों को बेचने के लिए लाए थे। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक युवक देहरादून में फाइनेंस का काम करता था।


देहरादून पुलिस ने दो युवकों को तीन तमंचों के साथ गिरफ्तार किया। वे इन तमंचों को बेचने के लिए लाए थे। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक युवक देहरादून में फाइनेंस का काम करता था। उनके पास से तीन तमंचे, तीन कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। साथ ही उनकी बाइक को भी सीज कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान टाइम्स वर्ल्ड स्कूल के पास एक मोटरसाइकिल को रोका मोटरसाइकिल चालक और उसके साथी ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ा। वाहन के कागज भी वे दिखा नहीं सके। तलाशी लेने पर उनके पास से उक्त हथियार बरामद हुए।
आरोपी हरिओम पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम सिलाना थाना छपरौली जनपद बागपत और सौरभ पुत्र रामपाल निवासी ग्राम सिलाना थाना छपरौली जनपद बागपत उत्तर प्रदेश निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हरिओम विकासनगर में फाइनेंस का काम करता था। उन्होंने बागपत से सस्ते दाम में तमंचे खरीदकर बेचने की योजना बनाई। इसे बेचने के लिए ही वे देहरादून आए थे।