Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 27, 2026

खलियाटाप में लापता हुए दो पर्यटकों को प्रशासन की टीम ने खोज निकाला, रेस्क्यू कर भेजा अस्पताल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तहसील मुनस्यारी के खलियाटाप में लापता हुए दो पर्यटकों को जिला प्रशासन की टीम ने खोज निकाला। दोनों का रेस्क्यू कर लिया गया है। लापता पर्यटकों की खोजबीन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये गये थे।

जनपद पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी में 16 मई को पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी दो पर्यटक भ्रमण पर गए थे। इनके नाम सन्तोष कुमार (27 वर्ष) और विशाल गंगवार (25 वर्ष) हैं। मुनस्यारी से पर्यटक स्थल खलियाटॉप भ्रमण के दौरान दोनों मार्ग भटकने से बीच में लापता हो गए। इन दोनों लापता पर्यटकों की खोजबीन की गई। दोनों पर्यटक आज 17 मई को गंभीर घायल अवस्था में मिले। जिन्हें प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायल पर्यटकों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिये हैं। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने बताया कि दोनों पर्यटकों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने के लिए हैलीकाप्टर की व्यवस्था भी कर दी गई थी। खराब मौसम की वजह से हैली रेस्क्यू करना संभव नही हो सका। दोनों पर्यटकों को रेस्क्यू करते हुए एम्बुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *