महिला पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, अपनी जगह दूसरे से लगवा दी ऊंची कूद, बाल थ्रो में पकड़ी गई, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार जिले में रोशनाबाद में पुलिस भर्ती में एक महिला अभ्यर्थी की ओर से किया जा रहा फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। आरोपी महिला एक सिपाही की पत्नी है।
हरिद्वार जिले में रोशनाबाद में पुलिस भर्ती में एक महिला अभ्यर्थी की ओर से किया जा रहा फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। आरोपी महिला एक सिपाही की पत्नी है। पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए महिला ने शारीरिक परीक्षा में अपनी जगह दूसरी महिला से ऊंची कूद लगवा दी। इसके बाद बाल थ्रो का नंबर आया तो स्वयं ही आगे आ गई। इस पर सीओ निहारिका सेमवाल को उस पर शक हो गया। सख्ती से पूछताछ करने पर गड़बड़झाला पकड़ में आ गया। एसएसपी के निर्देश पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।पड़ताल में सामने आया कि आरोपित महिला अभ्यर्थी हरिद्वार पुलिस लाइन में ही तैनात एक सिपाही की पत्नी है। भर्ती स्थल पर मौजूद अधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत को पूरे मामले से अवगत कराया। एसएससी ने आरोपी महिला अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ये भी पड़ताल कर रही है कि अपनी जगह किसी दूसरी महिला को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का आइडिया उसका खुद का था, या फिर उसका पति भी इस साजिश में शामिल है। यदि सिपाही की भूमिका पाई जाती है तो उस पर भी कार्रवाई होनी तय है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






