Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 2, 2026

कार्बेट वाटरफाल में डूबने से दो छात्रों की मौत, दूसरे छात्र का शव एक दिन बाद बरामद, पर्यटकों के लिए बंद किया वाटरफाल

उत्तराखंड में रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कालाढूंगी रेंज में स्थित कार्बेट वाटर फाल में द्रोण फार्मेसी कालेज रुद्रपुर के दो छात्र रविवार को डूब गए। इनमें एक छात्र का शव रविवार देर शाम को ही बरामद कर लिया गया था। वहीं, दूसरे का शव एक दिन बाद बरामद किया गया।

उत्तराखंड में रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कालाढूंगी रेंज में स्थित कार्बेट वाटर फाल में द्रोण फार्मेसी कालेज रुद्रपुर के दो छात्र रविवार को डूब गए। इनमें एक छात्र का शव रविवार देर शाम को ही बरामद कर लिया गया था। वहीं, दूसरे का पता नहीं चल सका था। काफी खोजबीन के बाद देर रात रेस्क्यू रोक दिया गया और सोमवार सुबह दोबारा अभियान चलाया और शव को बरामद कर लिया गया।
द्रोण फार्मेसी कालेज रुद्रपुर के छात्रों का रविवार को नैनीताल घूमने का प्रोग्राम बना था। नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से कालाढूंगी पुलिस ने उनकी बस को नैनीताल नहीं जाने दिया गया। इस पर छात्रों का ग्रुप कार्बेट फाल घूमने पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक दल में शामिल दो छात्र रिक्की मंडल व अभिजीत अधिकारी नहाने लग गए। इसी दौरान दोनों छात्र पानी के गहरे कुंड में डूब गए। रेस्क्यू अभियान के दौरान रुद्रपुर निवासी 20 वर्षीय छात्र रिक्की मंडल कार्बेट वाटर फाल में बेहोशी की हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इधर लापता 19 वर्षीय छात्र अभिजीत अधिकारी का देर रात तक कुछ पता नहीं चल पाया था। सोमवार की सुबह छह बजे से एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान पानी को कम करने के लिए दूसरी ओर सप्लाई की गई। फाल के नीचे छात्र अभिजीत का शव को बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है।
छात्रों के डूबने की घटना के बाद वन विभाग ने कार्बेट वाटर फाल को पर्यटकों के लिए फिलहाल बंद कर दिया है। कालाढूंगी के रेंजर अमित गवासाकोटी ने बताया कि आज सोमवार को फाल को बंद करा दिया है। अग्रिम आदेश तक अभी बंद रखा गया है। कुछ पर्यटक आए भी थे, उन्हें गेट से वापस कर दिया गया है।