Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान, बिन कागज देख चला रहे हैं बुलडोजर, 63 लाख लोग होंगे बेघर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा शासित नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, जिस तरह से भाजपा दिल्ली में लोगों के घर और दुकानें तोड़ रही है, वो सही नहीं है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा शासित नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, जिस तरह से भाजपा दिल्ली में लोगों के घर और दुकानें तोड़ रही है, वो सही नहीं है। 63 लाख लोगों की दुकानों या मकानों पर बुलडोजर चल सकता है। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर एमसीडी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी को एमसीडी की सत्ता में बने रहने का नैतिक हक नहीं है। ऐसे में जब चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी निगम की सत्ता में आएगी तो वो दिल्ली को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के साथ किसी को बेघर नहीं होने देगी।
केजरीवाल ने कहा कि इस तरह तो दिल्ली में 80 फीसदी अतिक्रमण है तो क्या ऐसे में ये लोग सारी कच्ची कॉलोनी, झुग्गियों को तोड़ देंगे। ऐसा करने से करीब 63 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित होंगें। इन लाखों लोगों के घर और दुकाने टूटने के लिए आखिर कौन जिम्मेदार होगा?

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।