Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 27, 2026

बिजली के खंभे की चिंगारी से दो दुकान और चार वाहन जले, दुकान में सो रहे व्यक्ति की ऐसे बची जान

देहरादून के ऋषिकेश में श्री भरत मंदिर मार्केट के पास सुबह के समय आग लगने से दो दुकान और चार वाहन जल गए। इस दौरान दुकान के भीतर सो रहे एक व्यक्ति ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। दुकानों के ऊपर भी आवास है, जहां रह रहे तीन परिवार के लोग आग लगते ही बाहर निकल गए थे। बताया जा रहा है कि बिजली की तारों से निकली चिंगारी से यह हादसा हुआ। किसी तरह अग्निशमन की टीम ने करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग भरत मंदिर इंटर कॉलेज के समीप गिरधारी फोटो फ्रेम वर्कर्स की दुकान है। दीपावली के कारण दुकान के बाहर पंडाल लगाकर सामान बिक्री के लिए रखा गया था। दुकान के बाहर पंडाल में सुबह करीब पौने तीन बजे बजे अचानक आग लग गई।


आग की लपटें और धुआं उठते देख प लोगों ने घटना की जानकारी बीरपुर खुर्द वीरभद्र निवासी दुकान स्वामी मनोज कुमार को दी। दुकान के भीतर उस वक्त दुकान स्वामी का रिश्तेदार मोहन सोया हुआ था। इस दौरान आसपास के लोगों ने शोर मचाया। इससे उसकी नींद खुली और आग की लपटें दुकान के भीतर तक पहुंचने से पहले ही मोहन ने भागकर अपनी जान बचाई।
इस दुकान के बगल में सुरेश एक ट्रैक्टर रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान मालिक सुरेश इसी भवन के प्रथम तल में परिवार सहित रहता है। उसके बगल में दो अन्य परिवार रहते हैं। अंदर रह रहे तीन परिवार के सदस्यों ने सुरक्षित बाहर निकल कर स्वयं को बचाया। आग ने फोटो फ्रेमिंग की दुकान सहित ट्रैक्टर की दुकान को चपेट में ले लिया। रिपेयरिंग की दुकान में एक ट्रैक्टर, एक जनरेटर और एक इंजन सहित सारा सामान जल गया।


उसके बगल में राकेश औटोमोबाईल का वर्कशॉप है। वर्कशॉप के बाहर एक बलेनो कार और एक बुलडोजर खड़ा था, जो आग की चपेट में आ गए। समीप ही एक मरम्मत के लिए आई मारुति 800 करी थी, जिसका पिछला हिस्सा जल गया। दुकान के समीप खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई।
स्थानीय नागरिकों और अग्निशमन दल की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया आग का कारण दुकान के बाहर बिजली के खंभे से निकली चिंगारी को बताया जा रहा है। इस चिंगारी के कारण टेंट में आग लगी जो आसपास क्षेत्र में फैल गई। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि घटना के कारणों समेत आग से नुकसान की जांच की जा रही है।