Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तराखंड में दो दिवसीय पुलिस फैमली दीपावली मेला 30 अक्टूबर से, पुलिस परिवारों की ओर से तैयार उत्पाद होंगे प्रदर्शित

उत्तराखंड में पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए गठित उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) की ओर से दीपावली पर्व के अवसर पर 30 अक्टूबर से दीपावली मेला आयोजित किया जा रहा है।

उत्तराखंड में पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए गठित उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) की ओर से दीपावली पर्व के अवसर पर 30 अक्टूबर से दीपावली मेला आयोजित किया जा रहा है। मेला पुलिस लाईन देहरादून में लगाया जाएगा। इस मेले का शुभारंभ 30 अक्टूबर की साढ़े दस बजे मुख्य अतिथि एवं उत्तराखंड राज्य की प्रथम नागरिक गुरमीत कौर करेंगी।
UPWWA अध्यक्ष अलकनंदा अशोक ने बताया कि मेले के दूसरे दिन 31 अक्टूबर की शाम को पुलिस परिवार के सीबीएसई, आइसीएससी व उत्तराखंड बोर्ड में 10 वीं व 12 वीं के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि प्रदेश के सीएम की पत्नी गीता धामी पुरस्कृत करेंगी। इसके साथ ही मेले में स्टॉल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अतिरिक्त पुलिस परिवार के लिए आयोजित लक्की ड्रा के विभिन्न विजेताओं को पुरस्कृत कर मेले का समापन किया जायेगा।
पुलिस परिवार की ओर से तैयार उत्पाद होंगे प्रदर्शित
अलकनंदा अशोक ने बताया कि यह मेला पुलिस परिवारों के कल्याण एवं हितों के लिए लगाया जा रहा है। इस मेले में समस्त जनपद/वाहिनियों/अन्य शाखाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाये जायेंगे। मेले में पुलिस परिवारों की ओर से तैयार किये गए क्राफ्ट (हस्तशिल्प) के साथ उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों एवं पकवानों से संबंधित स्टॉल आदि लगाये जाएंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य खेल प्रतियोगिताएं
उन्होंने बताया कि मेले में पुलिसकर्मियों व पुलिस के परिवार द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण भी किया जायेगा। इसके साथ ही म्यूजिक, डांस और गेम्स की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा पुलिस लाईन में साफ-सफाई में अव्वल आने वालों को भी पुरूस्कृत किया जायेगा। समस्त पदाधिकारियों से मेले को सफल बनाये जाने की अपेक्षा की गयी। तथा आम-जन से भी अपील की गयी कि Police Family Welfare Mela में अधिक से अधिक संख्या में आकर मेले का आनंद लें और सभी का उत्साहवर्धन करें। यह मेला सुबह 10.00 बजे से सायं 07:00 बजे तक संचालित होगा।
मेले की तैयारी को लेकर UPWWA की गोष्ठी भी हुई। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकांक्षा सिन्हा, उपाध्यक्ष मंदिरा गुंज्याल, सचिव रूपाली ज्योति, सहसचिव सुधा सेंथिल, दीपाली सिंह व शिबा कृष्ण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।