Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

उत्तराखंड में एक दिन की राहत के बाद कोरोना के दो संक्रमितों की मौत, नए संक्रमितों की संख्या घटी

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। वहीं, एक दिन की राहत के बाद फिर से कोरोना के दो संक्रमितों की मौत हो गई। बुधवार 31 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 61 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एम्स ऋषिकेश में दो मरीजों की मौत हुई। एक मरीज हरिद्वार और दूसरा उधमसिंह नगर का था। एक दिन पहले मंगलवार 30 अगस्त को 108 नए केस मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 750 केंद्र में 18182 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.31 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7739 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 103213 हो गई है। इनमें से 98671 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 165 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 495 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7739 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 321 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.31 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.60 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।