Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

ट्विटर ने निकाला बड़ा समाधान, अब आधे घंटे के भीतर ट्विट्स को एडिट कर पाएंगे यूजर्स

ट्विटर ने अब यूजर्स की एक बड़ी समस्या का समाधान दिया है। इससे यूजर्स को अब ट्विट करने के बाद उसमें बदलाव का मौका मिल सकेगा। ये मौका सिर्फ आधे घंटे के लिए होगा। ट्विटर ने अब तक के अपने सबसे बड़े बदलाव में ट्विटर ने ट्वीट्स को एडिट करने का एक नया फीचर जोड़ा है। इस बाबत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को घोषणा की कि ट्विटर ब्लू स्बस्क्राबर के लिए एडिट बटन की सुविधा दी जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को सरकारों की ओर से भी सूचना साझा करने के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में व्यापक रूप से स्वीकार किए जाने के बाद साइट ने ये बदलाव किया है। हालांकि, भारतीय यूजर्स के लिए फिलहाल ये फीचर उपलब्ध नहीं है। मालूम हो कि अब तक, एक बार ट्वीट की गई सामग्री को एडिट नहीं किया जा सकता था। बदलाव करके की स्थिति में पुराने ट्वीट को डिलीट करके फिर से ट्वीट करना पड़ता था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

एडिट बटन यूजर्स को प्रकाशन के बाद 30 मिनट तक मौजूदा ट्वीट्स में बदलाव करने की अनुमति देगा। वहीं, बदले गए ट्वीट में एक लेबल लगा होगा, जो ये दर्शाएगा कि ट्वीट को एडिट किया गया है। ट्विटर यूजर्स भी ट्वीट पर क्लिक कर सकेंगे और मूल सामग्री में किए गए सभी परिवर्तनों को देख सकेंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।