Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

ट्विटर का एक्शन, राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, शाहरुख, सलमान, विराट कोहली को भी नहीं छोड़ा

ट्विटर ने अपने नए नियमों के तहत कार्रवाई आरंभ कर दी है। इसके तहत किसी भी हस्ती पर ट्विटर ने नरमी नहीं दिखाई है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने अपनी घोषणा के मुताबिक लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट पर ब्लू टिक हटा दिए हैं। इससे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेता शाहरुख खान समेत कई विशिष्ट हस्तियों के ब्लू चेक मार्क हट गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ट्विटर के नए नियमों के मुताबिक अब उनका प्लेटफॉर्म सिर्फ उन लोगों को ही ब्लू चेक मॉर्क देगा, जो ट्विटर ब्लू के लिए भुगतान करेंगे। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने इसका ऐलान बीते कई महीने पहले ही कर दिया था। उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल के बाद से उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा, जिन्होंने पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है। उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा था कि अगर ब्लू टिक चाहिए तो इसके लिए मंथली चार्ज देना पड़ेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पहले एक अप्रैल को हटने थे ब्लू चेक मॉर्क
ट्विटर ने 31 मार्च को घोषणा की थी कि आने वाले दिनों में उनकी कंपनी लेगेसी वेरीफाइड अकाउंट से ब्लूटिक हटा देगी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से वह ब्लूटिक नहीं हटा सके थे। बाद में अपने एक ट्वीट में मस्क ने कहा था कि 20 अप्रैल से ट्विटर से लेगेसी वेरीफाइड अकाउंट के सामने ब्लू चेक मार्क हट जाएंगे। अब एकसाथ ऐसे सारे ब्लू चेक मार्क हटा दिए गए हैं, जिन्होंने मंथली चार्ज नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *