Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की सुनामी शुरू, 31 दिसंबर के सरकार के दावे हुए फुस्स, दूसरे दिन भी एक मौत

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को तो ये आंकड़ा सौ के पार कर गया। वहीं, चिंताजनक बात ये है कि लगातार दूसरे दिन भी कोरोना से एक मौत हुई।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को तो ये आंकड़ा सौ के पार कर गया। वहीं, चिंताजनक बात ये है कि लगातार दूसरे दिन भी कोरोना से एक मौत हुई। ये मौत अल्मोड़ा में हुई। वहीं, सरकार के 31 दिसंबर तक पूरे प्रदेशवासियों को कोरोना की दोनों डोज लगाने के दावे भी हवाई साबित हुए। नेता बगैर मास्क के रैलियों में भीड़ जुटा रहे हैं, वहीं कोरोना भी तेजी से बढ़ रहा है। अब उत्तराखंड में एक ही जिला रुद्रप्रयाग कोरोनामुक्त है। उत्तराखंड में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। हालांकि रात के कर्फ्यू को स्वास्थ्य विशेषज्ञ कोरोना की रोकथाम के लिए कारगार नहीं मानते हैं। क्योंकि दिन में सड़कों पर लोगों की भीड़ और राजनीतिक रैलियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। ऐसे में कर्फ्यू का औचित्य समझ से परे है।
शनिवार एक जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 118 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शुक्रवार 31 दिसंबर को 88 नए संक्रमित मिले थे।उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 784 केंद्रों में 27454 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। ये संख्या भी कम है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.01.01 Health Bulletin
अब तक कुल 7419 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 345205 हो गई है। इनमें से 331184 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 34 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 302 से बढ़कर 367 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7419 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 95.98 से घटकर 95.94 हो गया है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *