Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

उत्तराखंड में दावेदारों के पैनल तैयार करने को भाजपा ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, कट सकते हैं कई सीटिंग विधायकों के पत्ते

भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार विधान सभा क्षेत्रो में पैनल तैयार करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा ने कसरत शुरू कर दी है। इसे लेकर कई बार भाजपा ने हर विधानसभा का सर्वे भी कराया। इसमें जिन विधायकों की कमजोर रिपोर्ट है, उनके टिकट कटने की भी संभावना है। बताए तो ये जा रहे हैं कि करीब 25 विधायक दोबारा चुनाव लड़ने से वंचित रह सकते हैं। इसके साथ ही भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार विधान सभा क्षेत्रो में पैनल तैयार करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आठ से नौ जनवरी तक नियुक्त पर्यवेक्षक प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट सौपेगे। रविवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारीराष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाध्यक्षों से वार्ता इस संदर्भ में दिशा निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पर्यवेक्षक विधान सभा क्षेत्रो में पहुँचकर लोगों से रायशुमारी कर विधानसभा के संभावित दावेदारों के पैनल प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे।
पैनल तैयार करने के लिए पदाधिकारियों की सूची देखने को नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

letter 1;_merged(1)