Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

किसान आंदोलन की महिला आंदोलनकारियों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत, तीन घायल

किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास टिकरी बॉर्डर पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचल दिया। ट्रक डिवाइडर पर बैठी महिला किसानों के ऊपर चढ़ गया। हादसे में तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई है और तीन की हालत गंभीर है।

किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास टिकरी बॉर्डर पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचल दिया। ट्रक डिवाइडर पर बैठी महिला किसानों के ऊपर चढ़ गया। हादसे में तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई है और तीन की हालत गंभीर है। दो की मौके पर ही मौत हुई और एक महिला ने अस्पताल जाकर दम तोड़ा। महिलाएं घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं।
हादसा हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ। बहादुरगढ बाइपास फलाईओवर के नीचे झज्जर रोड डिवाइडर पर बैठी हुई महिला किसानों को ट्रक ने कुचल दिया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक में डस्ट भरा था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। किसान आंदोलन में दिए जा रहे धरने में रोटेशन के तहत भागीदारी करने के बाद ये आंदोलनकारी महिला किसान अब वापस घर जा रही थी। इन सभी को ऑटो में बैठकर रेलवे स्टेशन जाना था। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं, घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बता दें कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर 2020 से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। इसी आंदोलन से तीनों महिलाएं भी जुड़ी थीं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।