Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

अब फिर डराने लगा है कोरोना, उत्तराखंड में फिर आया जबरदस्त उछाल, रिकवरी रेट भी घटा

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। ऐसे में सभी लोगों से अपील की जाती है कि कोरोना के नियमों का पालन जरूर करें।

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। ऐसे में सभी लोगों से अपील की जाती है कि कोरोना के नियमों का पालन जरूर करें। ओमिक्रान की भी देहरादून जिले में एंट्री हो चुकी है। ये वैरिएंट तेजी से संक्रमण फैलाता है। डेल्टा वैरिएंट की तुलना में ये तीन गुना अधिक संक्रामक है। दिक्कत ये है कि जितने नए मरीज कोरोना से संक्रमित मिले, उनकी तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या भी मामूली है। ऐसे में रिकवरी रेट भी घट गया है। वहीं, प्रदेश के तीन जिले बागेश्वर, टिहरी और उत्तरकाशी फिलहाल कोरोनामुक्त हैं। गुरुवार 23 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले बुधवार 22 दिसंबर को 27 नए संक्रमित मिले थे। राहत की बात ये है कि लगातार दूसरे दिन भी किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 953 केंद्रों में 44844 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.12.23 Health Bulletin
अब तक कुल 7415 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344697 हो गई है। इनमें से 330872 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 3 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 220 हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7415 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96 फीसद से घटकर 95.99 हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।